Search

 
 
 

झारखंड के 27 जेलों में कैदियों को कराया गया योगाभ्यास

 
Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झारखंड के 27 जेलों में हजारों कैदियों को योग अभ्यास कराया गया. सभी जगह बंदियों ने बड़े उत्साह से योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग से निरोग रहने का संदेश पर अमल करने का संकल्प लिया. इस दौरान बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार में पुरुष वार्ड के 1250 बंदियों और 130 महिला बंदियों को योगा प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास कराया. इस कार्यक्रम में जेलर ने अपने स्टॉफ सहित भाग लिया. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कुल 1380 लोगों ने योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास किया. वहीं सरायकेला में 155, घाटशिला में 55, रामगढ़ में 85, पाकुड़ में 160, राजमहल में 200, लातेहार में 250, दुमका में 332, घाघीडीह में 560, गिरिडीह में 125, मधुपुर में 250, देवघर में 200, गोड्डा में 55, गुमला में 263 कैदियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया.

योगा प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास कराया

कारा निरीक्षणालय, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची और दि आर्ट ऑफ़ लिविंग व्यक्ति विकास केंद्र,भारत के रांची चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दि आर्ट ऑफ़ लिविंग के योगा प्रशिक्षकों ने हजारों कैदियों को योगा प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास कराया गया. राज्य स्तर पर प्रशिक्षकों की पूरी टीम का नेतृत्व आर्ट ऑफ लिविंग के राज्य समन्वयक पंचानन सिंह ने किया. रांची में योग प्रशिक्षक पीएन सिंह, संदीप कुमार, संध्या सिन्हा और नूतन सिंह ने सुदर्शन क्रिया एवं योग अभ्यास कराया. ताकि उन्हें मानसिक तनावों से मुक्ति पाने और मन को शांत रखने में भी सहयोग मिले.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/yoga-is-helpful-in-controlling-the-mind/">हजारीबाग:

योग मन को नियंत्रित करने में मददगार है – कुलसचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही