Search

 
 
 

उत्तराखंड में रांची की योग विशेषज्ञ डॉ अर्चना कुमारी योगिनी अवॉर्ड से हुई सम्मानित

 
Ranchi : तीसरी अंतर्राष्ट्रीय योगिनी अवॉर्ड समारोह व सेमिनार में रांची की योग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना कुमारी को योगिनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. परमार्थ निकेतन ऋषिकेश उत्तराखंड और एडु गर्ल लाइफ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में उन्हें कैवल्यधाम, लोनावला के सीईओ और भारतीय योग संघ के सचिव डॉ. सुबोध तिवारी के हाथों उक्त समारोह में दिया गया. डॉ अर्चना कुमारी झारखंड की एकमात्र ऐसी उम्मीदवार थी, जिन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया. योगिनी अवॉर्ड योग के क्षेत्र में महिलाओं को मिलने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है. जिसे देश और विदेश में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है. इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती, पूज्य साध्वी भगवती जी समेत मंत्री व गणमान्य लोग उपस्थित थे. डॉ अर्चना कुमारी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, उत्तराखंड से योग विज्ञान में मास्टर्स व पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. वर्तमान में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष निदेशालय में कार्यरत है. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिताओं में उन्हें स्वर्ण पदक के अलावा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. योग पर आधारित उनकी तीन पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है. लगभग 20 वर्षों से डॉ अर्चना कुमारी योग के क्षेत्र से जुड़ी हुई है. साथ ही शोध के अतिरिक्त योग के प्रचार प्रसार के साथ शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों व सरकारी योजनाओं में योग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है. योगिनी अवॉर्ड मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी के अलावा चंचल भट्टाचार्य, जगदीश सिंह जग्गू, डॉक्टर राजेश गुप्ता और शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी. इसे भी पढ़ें -महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtras-veteran-leader-and-former-cm-ashok-chavan-resigns-from-congress/">महाराष्ट्र

के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही