Search

देवघर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, पारसनाथ के लिए हुए रवाना

Deoghar : योग गुरु बाबा रामदेव 28 जनवरी को हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट के बाहर बाबा के हजारों ने अनुयायियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां से वे सड़क मार्ग होकर जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थ गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ के लिए रवाना हो गए. पारसनाथ सम्मेद शिखर पर में वे जैन मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज के महापारना महोत्सव में भाग लेंगे. विगत 557 दिनों से जैन मुनि अखंड मौन व्रत धारण किए हुए हैं, जिसे वे महापारना महोत्सव में तोड़ेंगे. झारखंड दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बाबा रामदेव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि महापारना महोत्सव में शामिल होने के बाद 29 जनवरी को बाबा रामदेव देवघर लौटेंगे तथा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=537189&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : बीईईओ ने स्कूल सचिवों के साथ किया गुरु गोष्ठी का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp