Search

 
 
 

योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में करता है मदद : आईजी

 
Hazaribagh : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बीएसएफ मेरू कैंप में ”हर घर ध्यान“ योग शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बल मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयुष मंत्रालय की ओर से कराया जा रहा है. बीएसएफ प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के महानिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भाग लिया. मौके पर महानिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने कहा कि योग एक अभ्यास है जो मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है. योग एक कला है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है. योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है. शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन के बीच संतुलन बनाता है. योग के नियम का पालन और प्रतिदिन अभ्यास करके हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है. उन्होंने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें :विशेष">https://lagatar.in/adityapur-shweta-daughter-of-former-mla-sadhucharan-mahato-is-waiting-for-justice/">विशेष

आवश्यकता वाले बच्चों के लिए CBSE ने स्कूलों को जारी किए निर्देश

बीएसएफ ने योग के महत्व को समझा

योग के महत्व को सीमा सुरक्षा बल में काफी पहले से ही समझा गया है. अपने कुशल योग प्रशिक्षक तैयार कर, योगाभ्यास, सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों के प्रशिक्षण, दैनिक व्यायाम का अहम हिस्सा है. वर्तमान में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं. योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है. योग बहुत ही लाभकारी है. योग न केवल हमारे दिमाग और मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है. आज बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/yyy-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें :भारत">https://lagatar.in/bharat-matrimonys-holi-ad-mired-in-controversy-boycottbharatmatrimony-trending-on-twitter/">भारत

मैट्रिमोनी का होली ऐड विवादों में घिरा, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #BoycottBharatMatrimony

तनाव को योग करता है कम

योग अभ्यास करने के मुख्य लाभों में से एक यह है कि यह तनाव कम करने में मदद करता है. तनाव का होना इन दिनों एक आम बात है जिससे शरीर और मन पर विनाशकारी प्रभाव पडता है. तनाव के कारण लोगों को सोते समय दर्द, गर्दन का दर्द, पीठ दर्द, सिरदर्द, तेजी से दिल का धड़कना, हथेलियों में पसीना आना, असंतोष, क्रोध, अनिद्रा और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता जैसी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं. समय गुजरने के साथ इस प्रकार की समस्याओं का इलाज करने में योग वास्तव में प्रभावी है. योग आंतरिक शांति प्राप्त करने और तनाव के खिलाफ लड़ाई में मदद करता है. योग शरीर को शांत करने और आराम करने में मदद करता है, जिसका मतलब तनाव का कम होना है और हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही