योग प्रशिक्षकों ने ऑक्सीजन पार्क में चलाया जागरुकता अभियान
Ranchi : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (H.W.C.) में कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने ऑक्सीजन पार्क में जागरुकता अभियान चलाया. इसके तहत योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया. योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. प्रशिक्षकों ने इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर हर घर योग को पहुंचाने का भी संकल्प लिया. जागरुकता अभियान में मुख्य रूप से आनंद रंजन, शत्रुघन कुमार, विजय कुमार, संदीप ठाकुर, राहुल रंजन, नूपुर, चितरंजन, नूतन, दीप्ति, बंटी, गायत्री, कमलेश, कांति, रूपेश, चांदनी, संध्या, आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment