Search

 
 
 

योग प्रशिक्षकों ने राजभवन के सामने शीर्षासन कर किया विरोध प्रदर्शन

 
  • लगाया आरोप, नियुक्ति के लिए 35 हजार रुपए की हुई थी मांग 
  • फोन कर पैसे मांगने का भी लगाया आरोप
Ranchi : झारखंड के योग प्रशिक्षकों ने अपने शोषण के विरोध में बुधवार को राजभवन के सामने शीर्षासन कर विरोध जताया. योग प्रशिक्षकों ने आरोप लगाया है कि योग प्रशिक्षकों के लिए साक्षात्कार में भारी गड़बड़ी की गयी है. आरोप लगाया कि योग प्रशिक्षकों को बुलाकर प्रशिक्षका डॉ अर्चना कुमारी ने देवेंद्र साहु के पास 35 हजार जमा कराने को कहा. साथ ही यह भी कहा कि जो जमा करेगा, उसकी ही नियुक्ति हो सकती है. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि देंवेंद्र साहु ने खुद कॉल कर पैसे की मांग कि जिसकी रिकॉर्डिंग योग प्रशिक्षकों के पास उपलब्ध है. योग प्रशिक्षकों ने आरोप लगाया है कि योग सर्टिफिकेशन बोर्ड की डिग्रियों को महत्व नहीं दिया गया है. साथ ही स्थानीय को भी 75 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया है. प्रशिक्षकों ने गड़बड़ी की जांच और देवेंद्र साहु को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

250 रुपए के लिए 70 किमी तक सफर करना असंभव

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि सिर्फ 250 रुपए के लिए कई योग प्रशिक्षकों को 70 किमी तक यात्रा करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ 250 रुपए के लिए इतनी दूरी तक जाना लगभग असंभव है. उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में रहने वाले प्रशिक्षकों को गांव के लिए चयन कर लिया गया है. वहीं गांव में रहने वाले प्रशिक्षकों को पैसे नहीं देने के कारण चयन नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/two-posts-of-city-sp-and-two-traffic-dsp-will-be-created-in-ranchi/">रांची

में दो सिटी एसपी व दो ट्रैफिक डीएसपी के पदों का होगा सृजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही