Search

 
 
 

योग महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम : प्रोफेसर कामिनी कुमार

 
Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मित्र मंडल रांची ने वेबीनार का आयोजन किया, जिसका विषय था महिला सशक्तिकरण के लिए योग जो इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है. वेबीनार के मुख्य वक्ता में प्रोफेसर कामिनी कुमार, विश्वविद्यालय प्रोफेसर (सेवानिवृत्त), पूर्व प्रति कुलपति रांची विश्वविद्यालय, रांची एवं कोल्हान विश्वविद्यालय एवं इन्दौर की डॉ. निशा जोशी,अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु, स्प्रिचुअल मेटिवेशनल स्पीकर व समाज सेविका थी. योग मित्र मंडल की सचिव डॉक्टर परिणीता सिंह ने योग मित्र मंडल की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि योग मित्र मंडल का उद्देश्य योग की सही और सटीक जानकारी देना है साथ ही उन्होंने बताया कि योग मित्र मंडल गांव - गांव जाकर योग का प्रचार प्रसार करता है. प्रोफेसर कामिनी कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमें हर दिन योग करना चाहिए महिलाओं की अपनी पूरी जिंदगी में कई तरह की भूमिका निभानी पड़ती है जिस कारण उनपर बहुत से दबाव पड़ते हैं. उन्होंने कहा योग महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम बनता है उन्होंने कहा आसान शारीरिक दर्द को काम करता है, जिससे ताकत बढ़ती है. महिलाएं अगर योग से जुड़ी रहे तो उन्हें शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है. सशक्त होने के लिए महिलाओं को सबसे पहले शरीर को स्वस्थ रखना होगा योग सभी विधाओं से संपूर्ण विधा कहलाती है. योग और ध्यान बृहद रूप से काम करता है. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योग की अहम भूमिका है. योग से आत्मविश्वास बढ़ता है. इसे भी पढ़ें - तीसरी">https://lagatar.in/expressed-gratitude-on-swearing-in-of-modi-government-for-the-third-time-and-being-given-a-place-in-the-cabinet/">तीसरी

बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर जताया आभार

हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी - निशा जोशी

अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु डॉक्टर निशा जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा हमें हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी है. महिलाओं की सशक्तिकरण के बारे में उन्होंने कहा शिव शक्ति के बिना अधूरे हैं, महिला शक्ति की केंद्र है इसलिए अपनी शक्ति को महसूस करने की आवश्यकता है. उन्होने बताया महिलाए पुरुषों से ज्यादा भावुक होती हैं. महिलाओं एवं किशोरियों में कई तरह की शारीरिक परेशानियां आम हो गई हैं, जिसे योग से ठीक रखा जा सकता है. उन्होंने उन समस्याओं को ठीक करने के लिए कुछ आसनों का भी उल्लेख किया, जिनमें उत्तानपादासन, शलभासन, पवन मुक्तासन, धनुरासन, वक्रासन आदि महिलाओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं.डॉक्टर जोशी ने कहा योग से शरीर की सभी तरह की बीमारियों को ठीक और कम किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-campaign-launched-against-illegal-sand-lifting-one-tractor-and-four-forks-seized/">गिरिडीह

: अवैध बालू उठाव के खिलाफ चलाया गया अभियान, एक ट्रैक्टर और चार डाले जब्त किए गए
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही