Search

 
 
 

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे योग शिक्षक घनश्याम योगी समेत लातेहार की दो खबरें

 
Latehar : दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में लातेहार के योग शिक्षक घनश्याम योगी भी झारखंड के योग शिक्षकों के साथ भाग लेंगे. भारत सरकार के आमंत्रण पर झारखंड के 21 योग शिक्षक गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे. इसमें लातेहार के घनश्याम योगी का नाम भी शामिल है. आयुष विभाग ने नामों की घोषणा की है. बता दें कि घनश्याम योगी आयुष विभाग के लिए पिछले 18 माह से योग शिक्षक के रूप में योग की शिक्षा दे रहे हैं. इससे पहले श्री योगी पतंजलि योग पीठ में वर्ष 2017 से 2020 तक लगतार योग शिक्षक के रूप में कार्य किया. श्री योगी के दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में निमंत्रण मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है. श्री योगी ने कहा कि यह उनके एवं लातेहार जिला के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि योग की महत्ता से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है. आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है.

अयोध्या से लाये गये पूजित अक्षत के साथ निकाली कलश यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य लोगों को अक्षत व निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं. सोमवार को सदर प्रखंड के कढ़िमा ग्राम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा अयोध्या से लाये गये अक्षत कलश के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. पूजित अक्षत कलश के साथ नगर भ्रमण किया गया और लोगों के बीच अक्षत व निमंत्रण पत्रों का वितरण किया गया. बजरंग दल लातेहार जिला के सह संयोजक नीतीश यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 576 वर्षों की संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हो गया है. 22 जनवरी को इस मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी सनातनियों के लिए खास है. इसे ऐतिहासित दिवस के रूप में मनाना है. उन्होंने अपने घर एवं पास के मंदिरों में जा कर दीये जलाने की अपील की. मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री मुकेश यादव, छोटन यादव, लाल मोहन यादव, आनंद यादव, रामजी यादव, मनोज यादव, सोनू गुप्ता, राहुल गुप्ता व भुवनेश्वर यादव समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही