Search

 
 
 

रांची बार भवन में योग प्रशिक्षण, न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता हुए शामिल

 
Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर शनिवार को बार भवन में रांची जिला बार एसोसिएशन की ओर से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायक पदाधिकारी शामिल हुए. बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जज कॉलोनी में सामूहिक योग किया जाना है. जिसमें न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल होंगे. झारखंड हाईकोर्ट की ओर से आदेश निकाला गया है कि सभी न्यायालय में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/1zz1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" />

आसन और प्राणायाम का कराया गया अभ्यास

रांची जिला बार एसोसिएशन में आयोजित योग प्रशिक्षण में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, महासचिव संजय विद्रोही, प्रशासनिक सचिव पवन रंजन खत्री एवं न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए. बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को पूरे देश भर में योग शिविर का आयोजन किया जाना है. वर्ष 2022 के विश्व योग दिवस की थीम है- ‘मानवता के लिए योग’. नियमित योगाभ्यास ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि इसका असर मानसिक रूप से भी देखने को मिलता है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/hindu-jagran-manch-met-governor-for-damage-to-kali-and-hanuman-temples/">रांची

हिंसा में काली और हनुमान मंदिर को क्षति पहुंचाने को लेकर गवर्नर से मिला हिंदू जागरण मंच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही