Search

 
 
 

रविवार को योग वाणी सेमिनार, राज्यपाल होंगे शामिल

 
  • मोदी के योग सलाहकार पद्मश्री डॉ एचआर भी होंगे शामिल 
Ranchi  : आईएमए के सभागार में रविवार को योग वाणी सेमिनार का आयोजन होगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे. इंडियन योग एसोसिएशन झारखंड राज्य समिति के नेतृत्व में रांची के मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड न्यूरोसाइंस सोसाइटी और रॉकफील्ड हेल्थ केयर के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग सलाहकार पद्मश्री डॉ एचआर नागेंद्र और केवल्यधाम लोनावाला के एकेडमिक व ट्रेनिंग अध्यक्ष डॉ एन गणेश राव शामिल होंगे. बता दें कि डॉ एचआर नागेंद्र स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान समस्थाना यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं. इंजीनियरिंग में 30 रिसर्च पेपर, योगा में 135 रिसर्च पेपर और 28 किताब भी लिख चुके हैं. नागेंद्र इंटरनेशनल योगा डे के चेयरमैन भी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा योगश्री की उपाधि भी दी गई है. वहीं डॉ गणेश राव विश्व भर में 20000 से अधिक योग सेशन करवा चुके हैं. फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी के साथ पर्वतरोही में भी इन्हें महारत प्राप्त है. इसे भी पढ़ें – आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-womens-organizations-take-out-march-demand-modis-resignation/">आदिवासी

महिला संगठनों ने निकाला मार्च, मांगा मोदी का इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही