Search

 
 
 

गिरिडीह : 19-20 अगस्त को योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, पांच से 55 वर्ष के खिलाड़ी ले सकते हैं भाग

 
रेड क्रॉस भवन में योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हुई बैठक
Giridih : गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में 31 जुलाई को योगासना स्पोर्ट संघ की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 19 और 20 अगस्त को होने वाले द्वितीय गिरिडीह जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता को लेकर निर्णय लिया गया. इस मौके पर महासचिव अनिता कुमारी ओझा ने बताया कि पहले दो बार सफल आयोजन कराया जा चुका है. प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच से 55 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. बैठक को कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार सहित अन्य ने संबोधित किया. बैठक में नवीन कांत सिंह, पुष्पा शक्ति, रणधीर कुमार गुप्ता, परमेन्द्र कुमार, सोनी साहा, दयानंद जायसवाल, चंदन शर्मा, ललिता वर्णवाल, रिंकेश कुमार और योगासना स्पोर्ट संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-hit-a-pedestrian-three-injured/">:

गिरिडीह : पैदल जा रहे शख्स को बाईक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही