Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 12 मार्च को योगासन प्रतियोगिता, 220 प्रतिभागी ले रहीं हिस्सा

Ranchiअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया द्वारा नारी शक्ति को योगासन के माध्यम से और अधिक सशक्त और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 मार्च से 12 मार्च तक देशभर में 10 शहरों में दस का दम वुमेंस लीग चल रहा है. इसका आयोजन स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की पहल एवं नेशनल योगासन स्पोटर्स फेडरेशन के माध्यम से किया जा रहा है. यह संपूर्ण प्रतियोगिता महिलाओं को समर्पित है, ताकि वे खेलों में अधिक से अधिक रुचि ले सकें. भारत के दस शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, करनाल, कोलकाता, पुणे, रांची और वाराणसी को उक्त आयोजन के लिए चयनित किया गया है. इस संबध में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी गई. इसी कड़ी में रांची में 12 मार्च को वुमेंस लीग रांची के रोटरी क्लब में होगा.इसके मुख्य अतिथि नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन के सचिव डॉ जयदीप आर्या होंगे.

150 प्रतिभागी झारखंड की होंगी

इस वूमेंस लीग में पांच प्रकार के इवेंट कैटिगरी ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर, रिदमिक योगासन पेयर और आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप को शामिल किया गया है, जिनमें से प्रथम दो इवेंट्स का आयोजन करवाना अनिवार्य है. वूमेंस लीग में दो आयु वर्ग वर्ष 9 से 18 वर्ष और 18 से 55 वर्ष होगी. रांची में हो रही प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 220 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 150 प्रतिभागी झारखंड के होंगे. योगासन खिलाड़ियों के लिए फेडरेशन द्वारा पूर्व में जारी सिलेबस ही लागू होगा. उपरोक्त लीग सॉफ्टवेयर या फिजिकल स्कोरशीट या दोनों के माध्यम से जजमेंट की प्रक्रिया आयोजक राज्य द्वारा अपनाई जाएगी. लीग को सहजतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए पांच सदस्यों की एक टीम तैयार की गई है, जिसमें मुख्य रूप से राज्य एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ एनवाईएसएफ द्वारा आयोजक राज्य एसोसिएशन के लिए नामित कंप्टीशन मैनेजर और कंप्टीशन डायरेक्टर को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-raised-the-issue-of-attack-on-temples-in-australia-with-anthony-albanese/">पीएम

मोदी ने एंथनी अल्बनीज के समक्ष ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही