Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू के धंधे में लिप्त योगेंद्र साव के बेटे ने पांच साल में 1.70 करोड़ की जमीन खरीदी

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद व इनके परिवार के सदस्यों ने पिछले 10-12 सालों में हजारीबाग शहर और बड़कागांव में अकूत संपत्ति बनायी है. बड़कागांव में कोयला ट्रांसपोर्टिंग से लेकर बालू के अवैध कारोबार तक पर इस परिवार या परिवार से जुड़े लोगों का कब्जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी के पुत्र व बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने पांच साल के दौरान करीब आठ एकड़ जमीन खरीदी. जमीन से सबंधित दस्तावेज में जमीन का कागजी मूल्य 1.70 करोड़ रुपये दर्ज है.
 
ईडी की जांच में पाया गया है कि अंकित राज बालू के अलावा अन्य कई तरह के व्यापार में शामिल है. कुछ कंपनियों मे उसके साथ दूसरे करीबी लोग भी शामिल है. बालू के कारोबार के लिए बनायी गयी कंपनी उसी के नाम पर है.
 
अंकित राज की कंपनी का नाम मेसर्स अंकित राज सैंड स्टॉकयार्ड है. इसके अलावा मेसर्स एसकेएस इंटरप्राइजेज पर भी उसका पूरा नियंत्रण है. मां अष्टभुजा सिरामिक्स नाम की कंपनी पर भी अंकित राज का पूरा नियंत्रण है. इडी ने जांच में अंकित राज को बालू के अवैध कारोबार में भी लिप्त पाया है.
 
 
 

अंकित राज के नाम खरीदी जमीन

 
मौजा (जिला हजारीबाग) क्षेत्रफल (डिसमिल में) मूल्य (लाख में)
केरोडारी  42  10.00 
नयाखाप  20.69 1 7.00
नयाखाप  9.31  9.00
केरेडारी  36  10.00
हुपाद  14  19.00
नवादा  14  3.25
कैंटोनमेंट  08  75.00
सिकरी  04  7.00
भदईखाप  44.75  8.00
सादमपुर  16  1.75
सादमपुर  207.2  11.50
बहोरनपुर  80  4.99
बहोरनपुर  123  7.80
बहोरनपुर 113  7.00
सादमपुर  63  4.96
 
 
अंकित राज ने यह जमीन हजारीबाग जिले के विभिन्न मौजा में खरीदी है. जमीन की रजिस्ट्री वर्ष 2019 से 2023 के बीच की गयी है. पांच साल की अवधि में कुल 15 सेल डीड के सहारे जमीन की खरीद की गयी है. सबसे ज्यादा रजिस्ट्री वर्ष 2023 के दौरान की गई है. 
 
जमीन खरीद से संबंधित दस्तावेज में वर्णित ब्योरे के अनुसार वर्ष 2019 में जमीन की रजिस्ट्री सिर्फ दो बार हुई. वर्ष 2022 से जमीन खरीद में अचानक तेजी आयी और रजिस्ट्री की संख्या बढ़ने लगी.
 
वर्ष 2020 में अंकित के नाम सिर्फ एक ही रजिस्ट्री हुई थी. इस रजिस्ट्री के सहारे नयाखाप मौजा के खाता नंबर 26 के प्लॉट नंबर 718 की 9.31 डिसमिल की खरीद की गयी. दस्तावेज में जमीन का मूल्य नौ लाख रुपये दर्ज है. वर्ष 2021 में चार सेल डीड के सहारे अंकित के नाम पर जमीन खरीदी गयी. वर्ष 2022 में दो सेल डीड के सहारे जमीन की खरीद की गयी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही