Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी आदित्यनाथ,अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव, यूपी में त्राहिमाम, एक दिन में 18 हजार कोरोना के मामले

Advertisement
Advertisement


Lucknow :  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अब वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं.  योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं.  इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिस के कई अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद  खुद को आइसोलेट कर लिया था.

यूपी में कोरोना वायरस  का संक्रमण चरम पर है. यहां त्राहिमाम मच गया है. मंगलवार को यहां एक दिन में 18 हजार 21 नये  मामले दर्ज किये गये हैं. खबरों के अनुसार  24 घंटों के दौरान यहां 85 कोविड मरीजों की मौत हो गयी है. वर्तमान में राज्य में इस समय 95 हजार 980 पॉजिटिव केस हैं.

पूर्व में सीएम ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में कोरोना से जंग के लिए टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट के मंत्र पर जोर दिया.. बुधवार सुबह ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना की चपेट में आये हैं. अखिलेश ने सुबह ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं और अब खुद को उन्होंने आइसोलेट कर लिया है. अखिलेश यादव हाल ही में कुंभ का दौरा करके भी लौटे थे.

यूपी में कोरोना संक्रमण 1 सप्ताह में 204 प्रतिशत तक बढ़ा

 महाराष्ट्र के बाद कोरोना के रोज बढ़ रहे मामलों में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.  अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के कंफर्म हो रहे केसों की संख्या पिछले 1 सप्ताह में 204 प्रतिशत तक बढ़ी है. लखनऊ में प्रतिदिन के मामलों में  सप्ताह भर में 350 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. रिकवरी रेट मार्च के अंतिम सप्ताह के 98 प्रतिशत से घटकर वर्तमान में 85 प्रतिशत रह गया है.

यूपी में 7 लाख 23 हजार 582 पॉजिटिव केस

अभी तक प्रदेश में कुल 7 लाख 23 हजार 582 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हो चुके हैं. वहीं 9309 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. मंगलवार को एक दिन में 18 हजार 21 नये मरीज सामने आये, जबकि 85 लोगों की मौत हो गयी. प्रदेश  सक्रिय मरीजों की संख्या 96 हजार  के करीब पहुंच गयी है.  अब तक 6 लाख 18 हजार 293 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है.

75 में से 72 जिलों में ऐक्टिव मामले 100 से ऊपर

इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों मैं सौ से अधिक ऐक्टिव केस थे, जिनमें से 10 में 200 से कम ऐक्टिव केस थे। अब कुल 75 में से 72 जिलों में ऐक्टिव मामले 100 से ऊपर हैं। वहीं 14 जिले ऐसे हैं, जहां ऐक्टिव केस की संख्या 1000 से अधिक हो चुकी है। राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर जैसे शहरों में हालात ठीक नहीं है, जहां बड़ी संख्या में कोरोना केस रिपोर्ट हो रहे हैं.

राजधानी लखनऊ में हालात सबसे अधिक खराब हैं. यहां एक दिन में 5 हजार 382 नये केस सामने आय, जबकि 18 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 1371 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि ऐक्टिव मरीजों की संख्या 27 हजार 385 है। इसके बाद प्रयागराज सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है. यहां 1856 नये मामले सामने आये, जबकि 8 लोगों की मौत हो गयी. कानपुर में 1271 नये केस मिले और 10 लोगों की मौत हो गयी. वाराणसी में 1404 नये केस सामने आये हैं.   

https://lagatar.in/tsunami-of-corona-corona-cases-exceeded-1-85-lakh-in-24-hours-number-of-deaths-also-more-than-one-thousand/49693/



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही