Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूसरी बार यूपी के सीएम बने योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य ने भी ली शपथ

Advertisement
Advertisement
Lucknow: योगी आदित्यनाथ ने बतौर सीएम उत्तर प्रदेश की दूसरी बार कमान संभाल ली है. इकाना स्टेडियम में योगी ने सीएम पद की शपथ ली. इस शपथ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और बीजेपी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद दिखे.  पिछली योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को नई सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेवारी दी गई है.

इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली है.

इन्होंने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ

योगी सरकार में बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु ने शपथ ली है. इसे भी पढ़ें- बीरभूम">https://lagatar.in/referring-to-the-birbhum-violence-roopa-ganguly-started-crying-in-rajya-sabha-told-first-broke-there-arms-and-legs-then-locked-her-in-the-room-and-burnt-her/">बीरभूम

हिंसा का जिक्र कर राज्यसभा में रोने लगीं रूपा गांगुली, बताया, पहले हाथ पैर तोड़े, फिर कमरे में बंद कर जला दिया

ये बने राज्य मंत्री

योगी सरकार में बतौर राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम ने शपथ ली है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही