Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये, 22 की तैयारियों का जायजा लिया

Advertisement
Advertisement
Ayodhya : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और यहां सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन किये. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर गये और सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की.मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की.            नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

22 को रामलला भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे

तीन दिन  बाद 22 को रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे. इसलिए सीएम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. मुख्यमंत्री पिछले 11 दिनों में तीसरी बारी अयोध्या के दौरे पर आये हैं.आज सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी हासिल की.  राम  कथा पार्क में अधिकारियों के साथ बैठक की.    योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद थे.

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से भी मुलाकात की

मुख्यमंत्री ने  तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से भी मुलाकात की. पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के पास अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है. यह आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा।.  मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर चल रहे 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल हुए. योगी आदित्यनाथ ने आहुति देकर उत्तर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही