Search

 
 
 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू को धमकाने वाला सीधे यमराज के पास जायेगा

योगी ने मऊ में साल 2005 में हुए दंगों का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों को कटघरे मे खड़ा किया. आरोप लगाया कि उन सरकारों के कार्यकाल में बहुसंख्यकों का उत्पीड़न होता था. हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों को बाधित किया जाता रहा था.
 

Lucknow : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को मउ जिले में 392 करोड़ की लागतवाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने माफिया-गुंडो पर हमला बोला.

 

योगी ने मऊ में साल 2005 में हुए दंगों का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों को कटघरे मे खड़ा किया. आरोप लगाया कि उन सरकारों के कार्यकाल में बहुसंख्यकों का उत्पीड़न होता था. हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों को बाधित किया जाता रहा था.

 

मऊ दंगों में सत्ता के संरक्षण में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ. दंगाइयों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था. उन्होंने कहा, आज ऐसा नहीं होता, राज्य आज दंगा-कर्फ्यू मुक्त है. माफिया-गुंडों की जगह जेल में है. कहा कि पहले यूपी में शाम होते ही व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर देते थे.

 

योगी ने कहा कि बेटियां गुंडों के डर से स्कूल जाने से डरती थी. आज ऐसा नहीं है. अब कोई भी माफिया खुली जीप में पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू को, किसी बहू बेटी को धमका नहीं सकता. ऐसा करनेवाला सीधे यमराज के पास जायेगा, 

 

इस अवसर पर भाजपा सरकार के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारी सरकार जाति देख कर किसी का विकास नहीं करती, सभी का कल्याण करती है. उन्होंने जनता से पूछा कि क्या ऐसा किया जाना चाहिए.

 

योगी ने पूछा कि क्या अस्पतालों में जाति पूछ कर इलाज किया जाता है?. सड़कों पर चलने दिया जाता है.? प्राकृतिक आपदा के समय जाति देख कर मदद की जानी चाहिए क्या?  

 

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका विकास करती है.पूरी ईमानदारी से सबका काम किया जाता है. बिना किसी भेदभाव के योजनाएं सबके लिए लागू की जाती है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.     
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही