Search

 
 
 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं दी जायेगी

इस क्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं बिल्कुल नहीं होती. सड़कें चलने के लिए हैं, कोई भी चौराहे पर तमाशा नहीं लगा सकता.
 

Lucknow : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पूर्व सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर अहम बयान दिया है.

 

 

आज सोमवार को राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम मे यब बात स्पष्ट कर दी कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं दी जायेगी.

 

उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए होती हैं. कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर धार्मिक आयोजन करने का अधिकार किसी को नहीं है.

 

 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून का राज सबके लिए समान है. यदि  आपकी संख्या अधिक है तो शिफ्ट में या अपने तय धार्मिक स्थलों पर नमाज पढ़ें.

 

साफ चेताया कि कि सरकार सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देगी. यदि लोग संवाद और प्यार से नहीं मानेंगे, तो उनके खिलाफ कानूनी तरीका अपनाया जायेगा.

 

इस क्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं बिल्कुल नहीं होती. सड़कें चलने के लिए हैं, कोई भी चौराहे पर तमाशा नहीं लगा सकता.

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के लिए जो निर्धारित स्थल हैं और वहीं पर आयोजन किये जाने चाहिए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही