Search

 
 
 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत में रहने का हक नहीं

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है. सपा-कांग्रेस वाले वंदे मातरम का विरोध करते हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा में कोई भी वंदे मातरम का विरोध नहीं करता है. जो विरोध करे उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए.
 

Lucknow  : यूपी विधानसभा में आज शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ  राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के क्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे.


उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है. सपा-कांग्रेस वाले वंदे मातरम का विरोध करते हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा में कोई भी वंदे मातरम का विरोध नहीं करता है. जो विरोध करे उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए. 


योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि ये वो लोग हैं जो बाबर की कब्र में सजदा का समर्थन करते हैं. माफियाओं की कब्र में फतिया पढ़ने के लिए जाते हैं.  तुष्टिकरण की नीति के कारण समाजवादी पार्टी अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करती है. कहा कि इनके शासन काल में कावड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी. सपा को उत्तर प्रदेश की समझ ही नहीं है.  


मुख्यमंत्री योगी ने सपा के शासनकाल का जिक्र किया. कहा कि 2017 से पहले राज्य में अपराधी समानांतर सरकार चलाते थे, माफिया खुले आम घूमते थे. प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. व्यापारी भी सुरक्षित नहीं थे.  पर आज यूपी उपद्रव नहीं, उत्सव का प्रदेश है.


 योगी ने कहा कि प्रदेश में दंगों की जगह मंदिर इकानॉमी की विकास हो रहा है. 2017 के पहले हुए कुंभ में 12 करोड़ लोग आये थे, लेकिन  इस बार माघ मेले में ही प्रयागराज में 21 करोड़ लोग डुबकी लगाने आ गये. क्योंकि लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास जागा है.
  
 
 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद नौ वर्ष की की यात्रा अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की दिशा यात्रा है.यह कर्फ्यू से कानून के राज की यात्रा है. उपद्रव से उत्सव की यात्रा है. अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है.  


अब यूपी बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश की तीसरी अर्थव्यवस्था है. आज यूपी देश के विकास का इंजन बनकर लीड रहा है. 2017 के पहले यूपी को लोग गलत निगाहों से देखते थे.  आज यूपी की अर्थव्यवस्था 36 लाख करोड़ हो गयी है  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही