Search

 
 
 

सुवेंदु अधिकारी का योगी अवतार, हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास बुलडोजर एक्शन,अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये

बंगाल में अराजकतत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई  जारी है. राज्य में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण पर  बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है.इस क्रम में हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. खबर है कि बुलडोजर की मदद से गंगा घाट और बस स्टैंड के पास बनी अवैध दुकानें ध्वस्त कर दी गयी.
 

Kolkata :  पश्चिम बंगाल सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी का  योगी अवतार सामने आया है. बंगाल में अराजकतत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई  जारी है. राज्य में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण पर  बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है.

 

इस क्रम में हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. खबर है कि बुलडोजर की मदद से गंगा घाट और बस स्टैंड के पास बनी अवैध दुकानें ध्वस्त कर दी गयी.

 

 


आईओडब्ल्यू (IOW) विभाग, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और हावड़ा सिटी पुलिस के आला अधिकारियों की  मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त किये गये. विरोध किये जाने की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात किये गये थे.

 


जानकारी के अनुसार कई सालों से लोग रेलवे स्टेशन के बाहर सड़कों और फुटपाथों पर दुकानें लगा रहे थे  कई  दबंग लोगों ने अस्थायी दुकानें बनाकर वहां की जमीन हथिया ली थी.


 

अब रेलवे पुलिस ने अतिक्रमण हटाकर रेलवे जमीन खाली करा लिया है. पूरा स्टेशन परिसर खाली हो गया है. यात्रियों को अब आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

 


अहम बात यह है कि  पूरा अभियान RPF की विशेष निगरानी में चलाया.अधिकारियों ने साफ कहा कि हावड़ा स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण और बेहद व्यस्त रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक रास्तों को पूरी तरह से जाम और अतिक्रमण से मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

 


प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रेलवे और सार्वजनिक संपत्तियों पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्र्वाई की जायेगी.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही