Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी को योगी सरकार ने संभल जाने नहीं दिया, दिल्ली लौटे...कहा, हमारा संवैधानिक अधिकार हमें नहीं दिया जा रहा

NewDelhi : योगी सरकार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को आज बुधवार को यूपी के संभल जाने नहीं दिया. उन्हें दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया. अब वे दिल्ली लौट रहे हैं. वे हिंसा प्रभावित संभल (उत्तर प्रदेश) दौरे के लिए रवाना हुए थे. लेकिन उन्हें दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर रोक कर उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी गयी. राहुल गांधी और प्रियंका के साथ पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. उसके बाद राहुल गांधी ने प्रशासन से मांग की कि कि वो अकेले संभल जायेंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे. मगर इसकी इजाजत भी नहीं मिलीदिल्ली गाजीपुर बॉर्डर  पर दो घंटे तक अफरा तफरी  मची रही.

राहुल गांधी  ने कहा, हमारा संवैधानिक अधिकार हमें नहीं दिया जा रहा 

राहुल गांधी ने कहा, हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस मना कर रही है. नेता विपक्ष होने के नाते मेरा अधिकार बनता है वहां जाने का, लेकिन तब भी जाने नहीं दिया जा रहा. मैं अकेला वहां जाने को तैयार हूं, लेकिन ये बात भी नहीं मानी गयी. हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं. वहां के लोगों से मिलना चाहते हैं. लेकिन...हमारा संवैधानिक अधिकार हमें नहीं दिया जा रहा. यही है नया हिंदुस्तान, जिसमें संविधान को खत्म करने का काम किया जा रहा है.

प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी  नेता प्रतिपक्ष हैं, उनके संवैधानिक अधिकार हैं

प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष हैं, उनके संवैधानिक अधिकार बाकी लोगों से अलग होते हैं.  उन्हें रोका नहीं जा सकता. राहुल गांधी जी ने कहा कि मैं यूपी की पुलिस के साथ अकेला चला जाऊंगा, लेकिन पुलिस इसके लिए भी तैयार नहीं हुई. उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए कि वो पीड़ितों से मिलने जाये.  पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है.  ऐसे में सवाल उठता है कि- ऐसा कौन सा सच है, जिसको छिपाया जा रहा है, क्योंकि हमने देखा है ऐसे ही सच छिपाने की कोशिश हाथरस, लखीमपुर और उन्नाव में हुई थी.

दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम लग गया 

इधर राहुल-प्रियंका के काफिले को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे रोकने की वजह से दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है. जाम में आमजन भी फंसे हैं. उनको भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य नेताओं ने संभल जाने की कोशिश की थी. लेकिन, उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही