Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया, अतीक-अशरफ मामले में हमारा पक्ष सुने बिना फैसला ना हो

NewDelhi : अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड को लेकर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में 28 अप्रैल को सुनवाई होगी. सुनवाई से ठीक पहले दाखिल किये गये कैविएट में यूपी की योगी सरकार  ने कहा है कि इस मामले में कोई भी फैसला देने से उसका पक्ष भी सुना जाना चाहिए.                                                                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें एडवोकेट विशाल तिवारी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी याचिका में अतीक,अशरफ समेत 2017 से अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच की गुहार लगाई गयी है. जान लें कि याचिका में सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ कमेटी गठित कर जांच करने की मांग की गयी है.

24 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होनी थी सुनवाई

खबरों के अनुसार इस मामले में 24 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई की जानी थी. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कई जजों से अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं किया था. सुप्रीम कोर्ट ने मामले शुक्रवार को हर हाल में सुनने का आश्वासन दिया था. अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार, 28 अप्रैल को होगी. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, जब दोनों पुलिस की हिरासत में थे. मीडियाकर्मी बनकर आये तीन युवकों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही