Search

 
 
 

योगी सरकार के मंत्री, विधायक अयोध्या पहुंचे, श्रीरामलला की पूजा-अर्चना की

 
Ayodhya : योगी सरकार के मंत्रियों, विधायकों ने आज रविवार को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान श्रीरामलला के दर्शन किये. सीएम योगी सहित मंत्री और भाजपा विधायकों सहित कुछ अन्य दलों के विधायकों ने भी श्रीरामलला की पूजा की. खबर है कि समयाभाव और भीड़ के कारण मंत्रीगण हनुमानगढ़ी दर्शन करने नहीं जायेंगे.         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दस बसों पर विधायक -मंत्री  नौ बजे अयोध्या के लिए रवाना हुए

जानकारी के अनुसार विधानभवन के बाहर दस बसों पर विधायक और मंत्री आज सुबह लगभग नौ बजे अयोध्या के लिए रवाना हुए. इस क्रम में भाजपा विधायकों-मंत्रियों ने श्रीराम का उद्घोष किया. बसों के साथ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी साथ चल रहे थे. विधानसभा के सदस्य 11.30 बजे अयोध्या पहुंचे.

सपा अगले चुनाव में यूपी से साफ हो जायेगी

विधान परिषद के सभापति, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित कुछ अन्य सदस्य निजी वाहनों से अयोध्या पहुंचे. समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के अयोध्या नहीं जाने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिनके कार्यकाल में अयोध्या रक्तरंजित हुई, वे किस मुंह से अयोध्या जायेंगे. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अगले चुनाव में यूपी से साफ हो जायेगी.

सतीश महाना ने सदन में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को निमंत्रण दिया

इससे पूर्व विस अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को सदन में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को निमंत्रण दिया कि आप हमारे साथ कल अयोध्या चलिए. श्री यादव ने जवाब दिया कि हमें भगवान श्री राम जब बुलायेंगे, तब हम जायेंगे. इस पर योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा, अध्यहक्ष जी ने आपको एक आमंत्रण दिया उसे आपने नकार दिया. अयोध्या आप जाना नहीं चाहते. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही