Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी सरकार का फैसला, यूपी में रविवार को लॉकडाउन, बिना मास्क पकड़ाये तो 1000 रुपये का दंड

Advertisement
Advertisement

Lucknow :  कोरोना के बढ़ते  संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया.  

कहा गया है कि यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार-दफ़्तर बंद रहेंगे. साथ ही रविवार को व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जायेगा. मास्क नहीं पहनने वालों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा

वाराणसी में शनिवार और रविवार दो दिनों का  लॉकडाउन


कोविड-19 बढ़ते मामलों के चलते वाराणसी जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है. दोनों दिन बनारस पूरी तरह से बंद रहेगा. सिर्फ दूध, ब्रेड, फल और सब्जी की ही दुकानों को सुबह 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है,  शराब की दुकानें और बार भी दो दिन बंद रहेंगे. धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा.

बिना मास्क दूसरी बार पकड़े गये तो 10 हजार जुर्माना!

यूपी सरकार के नये फरमान के अनुसार  अगर दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जेय तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जायेगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे अधिक संक्रमण दर वाले सभी 10 जिलों में व्यवस्था और सुदृढ़ करने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार नये कोविड हॉस्पिटल बनाने का आदेश दिया.

प्रयागराज का यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज बनेगा डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा  निजी हॉस्पिटल्स को कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित  करने का आदेश दिया है, प्रयागराज में यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जायेगा, होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाने और एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम रखने का निर्देश दिया गया है.

समीक्षा बैठक में  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की संख्या बढ़ाई जाये, एल-2 व एल-3 स्तर के अस्पतालों की संख्या में लगातर बढ़ोतरी की जाये,  कहीं भी बेड की कमी न हो,. कहा कि अस्पतालों में प्रशिक्षित मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशनों पर रैपिड एन्टीजन टेस्ट किये जाने की बात भी कही.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही