Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी प्रयागराज पहुंचे, क्रूज  पर संगम क्षेत्र का दौरा किया, संतों से मिलेंगे, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Prayagraj : महाकुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी को है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे. प्रयागराज में  क्रूज  पर सवार होकर उन्होंने संगम क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार CM 13 अखाड़ों के साधु-संतों से मुलाकात करेंगे. खबर है कि रात में वे संतों के साथ भोजन भी करेंगे. सीएम योगी कल शुक्रवार को भी महाकुंभ क्षेत्र में रहेंगे. इससे पूर्व योगी ने 1 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया था. अफसरों को अल्टीमेटम दिया था कि महाकुंभ से जुड़े सभी प्रोजेक्ट जल्द पूरे किये जाने चाहिए. आज सीएम योगी ने अरैल साइड से नाव के जरिए संगम क्षेत्र का दौरा किया है. उनके साथ स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल नंदी भी प्रयागराज आये हैं.

रात में ICC सभागार में योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस  

मुख्यमंत्री दोपहर बाद साढ़े तीन बजे सेक्टर 20 पहुंचे. वे 13 अखाड़ों के शिविरों में जायेंगे. हर शिविर में संतो से बारी बारी से मिलेंगे. जानकारी दी गयी है कि योगी दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के शिविर में भी जायेंगे. महाकुंभ पर संतों से चर्चा करेंगे. बाद में योगी सेक्टर-20 से सेक्टर-3 जायेंगे. वे यहां डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का उद्घाटन करने वाले हैं. योगी संविधान गैलरी का भी उद्घाटन करेंगे. शाम छह बजे मेला प्राधिकरण के ICC सभागार में समीक्षा बैठक होगी. इस क्रम में डिजिटल मीडिया सेंटर के उद्घाटन के बाद ICC सभागार में योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. रात आठ बजे रेडियो ट्रेनिंग हॉल में अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ भोजन करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली थी. आज सुबह अखाड़ा मार्ग पर आम नागरिकों का प्रवेश रोक दिया गया था. डीएम महाकुम्भ विजय किरन आनंद व अन्य अफसरों मेला क्षेत्र के प्रमुख का जायजा लिया. उन्होंने सेक्टर एक स्थित पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया,

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पेशवाई हुई

खबर है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी गुरुवार सुबह मेला क्षेत्र में प्रवेश किया. इसके साथ ही शंकराचार्य की पेशवाई पत्थरचट्टी रामलीला मैदान से शुरू हो गयी. जानकारी के अनुसार पेशवाई साउथ मलाका सब्जी मंडी, चमेली बाई धर्मशाला, घंटाघर, लोकनाथ चौराहा, बताशा मंडी, बहादुरगंज, रामभवन चौराहे, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, निर्मल अखाड़ा, बड़ा उदासीन अखाड़ा से नए यमुना पुल के नीचे से मेला क्षेत्र पहुंची

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही