Search

 
 
 

हुसैनाबाद व गढ़वा में गरजे योगी, कहा - सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे कट जाता है यमराज का टिकट

 
Palamu: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हुसैनाबाद और गढ़वा में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार है. वहां कोई सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता. सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का टिकट कट जाता है. फिर कहा कि यब नया भारत है. यहां विरासत के सम्मान के साथ राज्य का विकास होता है. भाजपा का मतलब विरासत और विकास का संगम. भाजपा की सरकार बनने से ही झारखंड का विकास होगा. इसे भी पढ़ें -झामुमो">https://lagatar.in/jmm-issues-authority-letter-of-abu-government-agricultural-loan-will-be-available-without-interest/">झामुमो

ने जारी किया अबुआ सरकार का अधिकार पत्र, बिन ब्याज मिलेगा कृषि ऋण

योगी ने समझाया विकास का मतलब

योगी आदित्यनाथ ने विकास का मतलब समझाते हुए कहा कि सड़क, आइटीआई, रेलवे, मेट्रो, हाइवे जैसी योजनाएं. अगर झारखंड की सभी समस्याओं को समाप्त करना है तो उसका एक ही उपचार है, भाजपा सरकार. यह तभी होगा जब हम एक रहेंगे. यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब हम बंटे थे तो काशी, अयोध्या और मथुरा में अपमान झेलना पड़ा. इसलिए एक रहें सेफ रहें.

पत्थरबाजों का किया जाएगा उपचार

योगी ने कहा कि 23 नवंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद पत्थरबाजों के साथ गुंडों और माफियाओं का उपचार किया जाएगा. गरीबों को सम्मान मिलेगा. बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा होगी. उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों को महाकुंभ में आने का न्योता भी दिया. इसे भी पढ़ें - खरगे">https://lagatar.in/kharge-targets-pm-modi-stop-politics-of-intimidation/">खरगे

ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बंद कीजिए डराने-धमकाने की राजनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही