Search

 
 
 

कोडरमा में गरजे योगी, कहा - भाजपा ही है माफिया उपचार

 
Ranchi: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि झारखंड में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने झामुमो-कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया. कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण झारखंड आगे नहीं बढ़ सका. जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, उसी तरह आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूट कर रखा था. इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन देश की सुरक्षा व स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रहा है. वे मंगलवार को कोडरमा में बीजेपी उम्मीदवार नीरा यादव और अमित यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब लोगों को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होंगे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-bjp-shows-30-rebels-the-way-out/">झारखंड

भाजपा ने 30 बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

भारत के नाम से पाकिस्तान कांपता है थर-थर

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत के नाम से ही पाकिस्तान थर-थर कांपता है. आतंकवादी अपने बिल में घुस गए हैं. कांग्रेस के शासनकाल में चीन भारत को आंख दिखाता था, आज वह भी पीछे हट गया है. बीजेपी ने कभी देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया. कश्मीर में धारा 370 हटाकर वहां खुशहाली और अमन चैन कायम किया गया है. यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में बुलडोजर से माफिया राज का अंत किया. झारखंड में भी बीजेपी सरकार अपराधियों का खात्मा करेगी. झामुमो एक बार फिर झूठ की गारंटी देकर जनता को ठगने चली है. भाजपा 21 लाख लोगों को पक्का मकान देगी.

जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां विकास मॉडल दिया

योगी ने कहा कि जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास का मॉडल दिया गया. कांग्रेस ने कभी भी गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना नहीं चलाई. कांग्रेस-झामुमो और आरजेडी को जब भी मौका मिला, गरीबों की पेट में लात मारने का काम किया. हेमंत सरकार के संरक्षण में बालू माफिया फल-फूल रहे हैं. वन माफिया और भू माफिया सिर तानकर कर चल रहे हैं. भाजपा ही माफिया का उपचार है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-rae-bareli-grand-welcome-visited-pipaleshwar-temple-will-leave-for-telangana/">राहुल

गांधी रायबरेली पहुंचे, भव्य स्वागत, पीपलेश्वर मंदिर में दर्शन किये, तेलंगाना रवाना होंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही