Search

 
 
 

योगी ने कहा, भारत की धरती धर्मशाला नहीं है, कहा, लव जिहाद, लैंड जिहाद से हमें लड़ना होगा

योगी ने लव जिहाद के अलावा लैंड जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि इससे जुड़े हुए लोगों के खिलाफ हमें खड़ा होना होगा. खरदूषण, मारीच सुबाहु भी यहां लैंड जिहाद के साथ जुड़े हुए थे.  जबरन किसी जमीन को खाली देखते थे तो उसपर अपना तंबू गाड़ देते थे.
 
योगी आदित्यनाथ

Lucknow : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मनुष्य के जीवन की हर समस्या का समाधान प्रभु श्रीराम के नाम में है. दुनिया में रहने वाले हर भारतीय का डीएनए प्रभु श्रीराम से जुड़ा हुआ है. भारत को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला एक ही नाम प्रभु श्रीराम का है.

 

योगी आदित्यनाथ लखनऊ में जगद्गुरू रामभद्राचार्य की रामकथा कार्यक्रम में बोल रहे थे. आज मंगलवार को योगी 9 दिनों तक चले श्री राम कथा महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए.

 

अपनी बात रखते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो भारत के प्रति आस्था या निष्ठा नही रखते,संस्कारों का सम्मान नही कर सकते, उन लोगों के लिए भारत की धरती धर्मशाला नही हो सकती. उनका इशारा घुसपैठियों की ओर था.    

 

अपने भाषण में श्री योगी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि राम भक्तों ने राम मंदिर के लिए  500 साल तक संघर्ष किया. 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए स्वीकार किया कि जहां रामलला विराजमान हैं, वही रामजन्मभूमि है.

 

यूपी के सीएम ने कहा कि न जाने  कितने वर्षों से सनातन धर्मावलंबियों पर कितना अत्याचार हो रहा था. इस क्रम में  सीएम योगी ने लव जिहाद की घटनाओं का भी जिक्र किया. कहा कि केरल उच्च न्यायालय ने इस पर 2009,2011 में चिंता व्यक्त की थी. रिलिजियस डेमोग्राफी चेंज करने की साज़िश पर कभी ध्यान नही दिया गया. 

 

सीएम योगी ने कहा कि हमने 2020 में उत्तरप्रदेश में लव जिहाद के लिए सख्त कानून बनाया. लेकिन इतने से ही नहीं होगा, इस पर जनजागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि नकारात्मक ताकतें हर कालखंड में आती है. समाज को एकजुट होकर इसके लिए तैयार रहना होगा.    

 

अपनी बात समझाते हुए कहा कि नकारात्मक ताकतें वर्चस्व में आती हैं. तो उसी तरह संस्थाओं को तहस नहस करती हैं, जैसे रावण के समय में किया जाता था, कहा कि शिक्षण संस्थानों को वो ऐसे ही बंजर करेंगे, जैसे खर दूषण,ताड़का के द्वारा उस कालखंड में किया जाता रहा था.

 

योगी ने लव जिहाद के अलावा लैंड जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि इससे जुड़े हुए लोगों के खिलाफ हमें खड़ा होना होगा. खरदूषण, मारीच सुबाहु भी यहां लैंड जिहाद के साथ जुड़े हुए थे.  जबरन किसी जमीन को खाली देखते थे तो उसपर अपना तंबू गाड़ देते थे. 
 

 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही