Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अतीक अहमद हत्‍याकांड के बाद योगी का बयान, यूपी में कानून का राज, कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता

Lucknow : पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल बेहाल था. 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते रहते थे. हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे. लेकिन राज्य में अब दंगे नहीं होते. 2017 से लेकर 2023 में एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ. इन छह सालों में एक बार भी यूपी में कर्फ्यू नहीं लगा. यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकते. अब कोई पेशवर अपराधी  या माफिया किसी को धमका नहीं सकता. इसे भी पढ़ें : Same">https://lagatar.in/hearing-in-sc-regarding-legal-recognition-of-same-sex-marriage/">Same

sex marriage को कानूनी मान्यता देने को लेकर SC में सुनवाई, रोहतगी की सलाह, पति-पत्नी की जगह स्पाउस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है

छह सालों में एक भी दंगे नहीं हुए

बता दें कि अतीक अहमद हत्‍याकांड के दो दिन बाद यूपी के CM योगी आदित्‍यनाथ का यह महत्वपूर्ण बयान सामने आया है. योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसी क्रम में उन्‍होंने कहा कि यूपी में अब कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता है. यूपी में कानून का पूरी तरह से राज है. छह सालों में एक भी दंगे नहीं हुए. साथ ही कहा कि यूपी अब विकास के लिए जाना जाता है, यह निवेश के लिए सबसे अनुकूल अवसर होता है. इसे भी पढ़ें :  सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-will-hear-on-24th-the-petition-requesting-independent-investigation-of-atiq-ashrafs-murder/">सुप्रीम

कोर्ट अतीक-अशरफ की हत्या की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर 24 को करेगा सुनवाई

योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी

योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गयी है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है है. प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी बागपत(यूपी) का रहने वाला नही है. बता दें कि बागपत कोतवाली पुलिस के अनुसार अमन रजा नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी को गोली मारने की धमकी दी थी.  बागपत पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके शर्मा ने जानकारी दी है कि अमन रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उनके अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि अमन रजा झारखंड का रहनेवाला है. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही