Search

 
 
 

आप भी हैं नये ड‍िजाइन और कलेक्‍शन के शौकीन तो पहुंचे बीएनआर

 
Ranchi : फैशन प्‍वाइंट के एक्सक्लूसिव ग्रैंड शो का भव्य शुभारंभ राज्‍यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने क‍िया. स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में रांचीवासियों के ल‍िए फैशन सेंस, पसंद, शादियों में पहने जाने वाले आकर्षक परिधान और ज्वेलरी का एग्जिबिशन लगाया गया है. जहां पूरे देश भर से जाने माने डिजाइनर अपने बेस्ट एंड एक्सक्लूसिव कलेक्शन लेकर आए हैं. पहले दिन की शुरुआत से ही कस्टमर्स की भीड़ द‍िखी. सभी अपने पसंदीदा परिधानों एवं ज्वेलरी की खरीदारी करते द‍िखे. हर स्टॉल की यहां अलग खासियत है. बड़े महानगरों में पसंद किए जाने वाले क्लासी डिजाइंस के कलेक्शंस यहां देखे जा सकते हैं. शादी की शॉपिंग या तरह-तरह के फंक्शंस की खरीदारी करनी हो, फैशन प्वाइंट के इस एग्जिबिशन में सभी के लिए विशाल कलेक्शंस उपलब्ध है. पूरे भारत के अलग अलग शहरों से जाने माने  डिजाइनर्स अलग-अलग फैशन के परिधान एक ही छत के नीचे यहां लेकर आए हैं. रीयल तंजोर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, जो कि पहली बार रांची में फैशन प्वाइंट द्वारा लाया गया है. आने वाले त्योहारों और शादियों को देखते हुए फैशन प्वाइंट द्वारा और भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें आप अपने  पसंदीदा कपड़े, ज्वेलरी, शादी के लिए लहंगा और डिजाइनर्स ड्रेसेज कस्टमाइज करवा सकते हैं. इस एग्जिबिशन में ब्राइडल कलेक्शन, वेस्टर्न, एंडो वेस्टर्न, सेलिब्रिटी कलेक्शन, होम डेकोर, रियल ज्वेलरी, एथिनिक वियर, वूलन वियर, बैग्स और भी कई तरह तरह के कलेक्शंस उपलब्ध हैं. रांचीवासियों के लिए सिल्क की साड़‍ियों और सूट्स के कई खूबसूरत और आकर्षक डिजाइंस उपलब्‍ध है. जिसमें डॉलर सिल्क, बनारसी सिल्क, माहेश्वरी सिल्क, ऑर्गेंजा सिल्क शाम‍िल है. इसमें निडिल वर्क किए गए हैं. रांची के लोगों की डिमांड की वजह से फिर से दुबई फैशन वीक डिजाइनर “अलबारी” इस एग्जिबिशन में अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शंस लेकर आई है. इनकी खूबसूरत सेलिब्रिटी डिजाइंस रांचीवासियों को काफी पसंद आई और काफी कस्टमर्स ने इनसे कस्टमाइज करवा कर अपने ड्रेसेज की खरीदारी की. रांची में पहली बार बनारस से आए एक्सक्लूसिव बीड्स ज्वेलरी और एक्सक्लूसिव डिजाइंस ने रांचीवासियों को खूब भाया. ज्वेलरी में रियल डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड ज्वेलरी और भी कई तरह की ज्वेलरी की जमकर खरीदारी हुई. कस्टमर्स ने पोलकी की कस्टमाइजेशन करवा कर ऑर्डर्स दिए. कश्मीर के डिजाइनर खास रांचीवासियों के लिए अपने कश्मीरी एक्सक्लूसिव कलेक्शंस  लेकर यहां आए हैं, इसे भी खूब पसंद क‍िया जा रहा है. इस एग्जिबिशन में मुंबई के डिज़ाइनर अपने बैग के कलेक्शंस भी लेकर आये हैं, जो कस्टमर्स को क्लासी लगे और इसकी काफी ब‍िक्री भी हुई. इस एग्जिबिशन में एंट्री और शॉपिंग पर लकी ड्रॉ से कस्टमर्स ने इनाम भी जीते. शन‍िवार को इसका अंत‍िम द‍िन है. आप भी अगर नये ड‍िजाइन और कलेक्‍शन के शौकीन हैं तो यहां जाकर खरीदारी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही