Search

हजारीबाग: सावधान! तरबूज नहीं, जहर खा रहे हैं आप

Hazaribagh: सेहत अच्छा हो इसके लिए लोग फलों का सेवन अक्सर करते हैं. मौसम के अनुसार बाजार में तरह-तरह फल आते रहते हैं. गर्मी के सीजन में तरबूज की खूब बिक्री होती है, लेकिन खरीदारों को यह पता नहीं होता है कि तरबूज खाने से उनका सेहत अच्छा होगा या फिर उन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. जिले में सैकड़ों किसान लीज पर जमीन लेकर गर्मी के सीजन में तरबूज की खेती करते हैं और खूब मेहनत करते हैं, लेकिन कभी बारिश तो कभी ठंड या गर्मी की वजह से समय पर फसल तैयार नहीं हो पाती है. ऐसे में किसानों की फसल समय पर बाजार नहीं पहुंच पाती. इससे उनको मुनाफा काम होता है. इससे बचने के लिए किसान अपनी फसल में तरह-तरह के रसायनों का प्रयोग करते हैं, जो उपभोक्ताओं की सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं. झारखंड के विभिन्न जिलों रांची, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, लातेहार, पलामू में हजारीबाग के तरबूज की सप्लाई होती है. इन जिलों के व्यापारी हजारीबाग के किसानों को अच्छी कीमत देकर तरबूज ले जाते हैं. वहीं आम लोग भी गर्मी के मौसम में तरबूज की खरीदारी खूब करते हैं, लेकिन इन्हें यह पता नहीं है कि वे तरबूज नहीं, बल्कि वह जहर खा रहे हैं, जिससे उनकी सेहत खराब हो सकती है. इसे भी पढ़ें - 10">https://lagatar.in/after-10-years-modi-remembered-nda-and-its-late-leaders-supriyo/">10

वर्ष बाद मोदी को NDA व इनके दिवंगत नेताओं की याद आयी : सुप्रियो

रसायनों का प्रयोग करते ही 2 से 3 दिन में लाल व बड़ा हो जाता है तरबूज

बता दें कि तरबूज के उत्पादन के दौरान शुरुआत में किसान साधारण केमिकल, खाद, प्रोटीन, यूरिया और डीएपी का प्रयोग करते हैं, लेकिन आगे चलकर किसान अपनी फसल को दुगनी करने के लालच में उस पर केमिकल का भारी मात्रा में प्रयोग करने लगते हैं. किसान तरबूज को बड़ा करने के लिए रसायन का प्रयोग करते हैं. रसायन डालते ही तरबूज का आकार बढ़ जाता है. वहीं रसायन का प्रयोग करते ही 2 से 3 दिन में तरबूज अंदर से लाल हो जाता है. यहां तक कि तरबूज को हरा रखने के लिए भी रसायन का प्रयोग किया जाता है. ऐसे में तरबूज हरा भरा तो दिखता है, लेकिन खाने के बाद वह उतना ही जहरीला और नुकसानदेह साबित हो सकता है. किसानों का कहना है कि फसल समय पर तैयार नहीं हो पाता है. ऐसे में वे अपनी फसल में 005 केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. इससे तरबूज लाल हो जाता है. किसानों ने यह भी बताया कि कई ऐसे केमिकल हैं, जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. ये केवल दवा के रूप में प्रयोग किए जाते हैं, जिससे तरबूज हरा भरा और बड़ा होता है.

क्या कहते हैं जानकार

इस संबंध में डॉक्टर आरसी रंजन बताते हैं कि जिस फसल में या सब्जी में केमिकल का इस्तेमाल होता है उसका सेवन करने वाले लोगों की सेहत प्रभाव पड़ सकता है. यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसे खाने से फूड प्वाइजन, कैंसर इत्यादि जैसे रोग हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि केमिकल का बॉडी पर साइड इफेक्ट हो सकता है. ऐसे में तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं और चेहरे का स्कीन भी खराब हो सकता है. केमिकल और खाद के प्रयोग तैयार की गई फसलों का सेवन करने से लोगों को बचना चाहिए. इसे भी पढ़ें - मंत्री">https://lagatar.in/all-departments-snatched-from-minister-alamgir-cm-kept-with-himself/">मंत्री

आलमगीर से छीने गये सभी विभाग, सीएम ने रखा अपने पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp