Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डाकघर में निवेश कर पायें सुरक्षा, अधिकतम ब्याज : राजीव कश्यप

Advertisement
Advertisement
बकसपुर पंचायत भवन में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन Hazaribagh: डाक विभाग ने बकसपुरा पंचायत भवन में डाक मेला का आयोजन किया. मुख्य अतिथि के रूप में डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, उप डाकपाल केडी सिंह, मुखिया नानकु महतो मौजूद थे. मौके पर डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप ने बताया कि डाकघर में निवेश पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ-साथ इस पर आपको अधिकतम ब्याज दर प्राप्त होता है. डाकघर के माध्यम से अनेक प्रकार की बचत योजना, बीमा योजना, महिला सशक्तिकरण आदि को ध्यान में रख कर योजनायें चल रही है, जिसका लाभ उठाना चाहिए. भारतीय डाक आज सेवाओं के कारण अपनी पहुंच घर-घर तक बना चुका है. आर्टिकल की बुकिंग व वितरण में देश में अग्रणी है. सुकन्या समृद्धि खाता, बचत खाता, रेकिंग डिपॉजिट खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, महिला सम्मान बचत पत्र आदि के द्वारा लोगों को लघु बचत की सुविधा व अधिकतम ब्याज दे रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-jobs-are-being-sold-in-the-state-for-rs-25-25-lakh-sudesh/">धनबाद

: राज्य में 25-25 लाख में बेची जा रहीं सरकारी नौकरियां- सुदेश

चिटफंड कंपनियों के मकड़जाल में नहीं फंसें : राजीव कश्यप

राजीव कश्यप ने कहा कि डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के माध्यम से लोगों को बीमा सुविधा न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम बोनस के साथ प्रदान कर रहा है. सरकार द्वारा स्कॉलरशिप, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी आदि का भुगतान डाकघर के खाता पर उपलब्ध है. सभी ग्रामीण डाकघर में आधार मोबाइल अपडेशन एवं 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त में आधार एनरोलमेंट की सुविधा उपलब्ध है. शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय करना नहीं है बल्कि डाकघर में एक ही छत के नीचे इतनी सारी सुविधाएँ उपलब्ध है इसकी जानकारी देना है ताकि जरूरत के हिसाब से आप इसका लाभ उठाएं. चिटफंड कंपनियों के मकड़जाल में फंस कर अपनी गाढ़ी कमाई को बर्बाद ना करें. मौके पर शाखा डाकपाल गोवर्धन साहू, प्रियांशु ठाकुर निर्मल नायक, सोवरन महतो, सुरेन्द्र कुमार, कैलाश महतो, तुलसी पंडित, राम किशुन महतो, रामेश्वर महतो, कृष्णा हेम्ब्रम, चंद्रदेव हांसदा शाहिद समेत काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/sahibganj-lobin-hembram-will-contest-lok-sabha-elections-from-rajmahal-on-jhapa-ticke/">

 साहिबगंज : लोबिन हेंब्रम झापा के टिकट पर राजमहल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही