Search

 
 
 

राम मंदिर आपने दे दिया, अब कृष्ण मंदिर की बारी है : डॉ. मोहन यादव

 
  • हेमंत सोरेन ने नौकरी बेचने का किया काम
  • गठबंधन वाले खो चुके हैं अपना मानसिक संतुलनः अन्नपूर्णा देवी
Koderma : मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राम मंदिर आपने दे दिया है, अब कृष्ण मंदिर की बारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड में नौकरियों को बेचने का काम किया है. यह झारखंड के लिए दुर्भाग्य है. वे जेल में हैं. मोहन यादव गुरुवार को कोडरमा के जयनगर प्रखंड के पिपचो मां गंगा पब्लिक स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोडरमा अभ्रख की धरती के नाम से जाना जाता है. यहां खनिज का भंडार है, फिर भी झारखंड प्रदेश के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं. यदि फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनती है और अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचती हैं तो हर जिले में रोजगार के अवसर खोले जाएंगे.

56 ईंच के सीने वाले को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा

यादव ने कहा कि देश ने 56 ईंच के सीने वाले को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कार्यकाल में देश विकास के पथ पर अग्रसर हो चुका है. आने वाले दिनों में फिर से नरेंद्र मोदी सत्ता में पहुंचेंगे तो देश को सर्वोच्च स्थान तक ले जाएंगे. वहीं कोडरमा से बीजेपी उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है. देश हित में सोचकर देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं. आज चुनाव में पैसे का खेल खेला जा रहा है. गठबंधन वाले अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के मंत्री गोमती सोय, डॉ. नीरा यादव, बटेश्वर मेहता, रमेश सिंह, सुरेंद्र भाई मोदी, केदारनाथ यादव, कुमकुम देवी, नितेश चंद्रवंशी, सुरेश यादव, जयप्रकाश राम, रामदेव मोदी, कविता देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामजी यादव, मनोहर मोदी, महेंद्र वर्मा, मनोज चौधरी, यमुना यादव, विजय पंडित, अरुण राना, अजय यादव, ललीत शर्मा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-minister-alamgir-alam-for-six-days-court-gives-approval/">मंत्री

आलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही