Search

 
 
 

जीवन का लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें, परिश्रम का कोई विकल्प नहीं: बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, काठीटांड़ रातु में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जीवन में परीक्षाओं का महत्व है. परीक्षा मनुष्य को ताकतवर बनाती हैं,कमजोर नहीं. परीक्षा के लिए कभी तनाव न लें, केवल पढ़ाई को नियमित करें. पढ़ने से ज्यादा सुनने और समझने पर ध्यान दें. पढ़ाई का मतलब रटना नहीं, बल्कि समझना और सीखना है. छात्रों से घरेलू कार्यों में भी माता पिता ,अभिभावक के साथ हाथ बटाने का आह्वान किया. दिनचर्या को सहज बनाएं,दबाव में नहीं.यही दिनचर्या आपकी सफलता की कुंजी बनेगी. जीवन में जागने और सोने का समय निर्धारित करें. जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है. इसे भी पढ़ें -किंतु-परंतु">https://lagatar.in/gaza-ceasefire-agreement-sealed-amid-ifs-and-buts-clouds-of-doubt-over-its-implementation-from-january-19/">किंतु-परंतु

के बीच गाजा युद्ध विराम समझौते पर मुहर, 19 जनवरी से होने पर संशय के बादल

पीएम मोदी का यह प्रयास करोड़ों बच्चों को प्रेरित कर रहा

सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह प्रयास करोड़ों बच्चों को प्रेरित कर रहा आत्म विश्वास भर रहा. परीक्षा को भय नहीं उत्सव बनाएं. परिश्रम से पीछे नहीं हटें और परिणाम की चिंता नहीं करें,सफलता आपके सामने हाजिर होगी. विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि कक्षा में नियमित रहने वाले विद्यार्थी केलिए परीक्षा भय नहीं होती. आज बच्चों की प्रतिभाएं उभरने के अनेक अवसर हैं जिसका लाभ उठाना चाहिए.

ये रहे मौजूद

भाजपा नेता परमा सिंह,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह, अनिल टाइगर, प्रीतम साहू, सुधाकर चौबे, संजीव तिवारी, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, शैलेंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता, परमेश्वर गोप, सुबोध साहू, स्कूल के प्राचार्य विरेन्द्र कुमार यादव समेत भाजपा के कार्यकर्ता एवं विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -भड़के">https://lagatar.in/health-minister-dr-irfan-got-angry-reprimanded-the-superintendent-inspected-snmmch/">भड़के

हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान, सुपरीटेंडेंड को लगाई फटकार, SNMMCH का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही