Ashwin on Pitch : भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को लेकर हो-हल्ला मचाने वाले ऑस्ट्रेलियाइयों को सलाह दी है. अश्विन ने शनिवार 25 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर नागपुर और दिल्ली में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच का रिकैप शेयर किया. ‘अराउंड द वर्ल्ड ऑफ क्रिकेट’ के नवीनतम एपिसोड में अनुभवी स्पिनर ने भारत में स्पिन के खिलाफ कैसे बल्लेबाजी करनी है, पिचें और बहुत कुछ के बारे में विस्तार से बताया. भारतीय ऑफ स्पिनर ने स्पष्ट किया कि यदि आप पिच का सम्मान करेंगे तभी पिच भी आपका सम्मान करेगी और आप उस पर रन बना पाएंगे. इसे भी पढ़ें:सहायक">https://lagatar.in/assistant-teachers-celebrated-the-second-foundation-day-problems-told-to-the-assembly-speaker/">सहायक
शिक्षकों संघ ने मनाया स्थापना दिवसः विधानसभा अध्यक्ष को बतायी समस्याएं, देखें वीडियो
में कमी के कारण हारा ऑस्ट्रेलिया : रवि शास्त्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/aaaa-2-7.jpg"
alt="" width="600" height="360" />
शिक्षकों संघ ने मनाया स्थापना दिवसः विधानसभा अध्यक्ष को बतायी समस्याएं, देखें वीडियो
अब भी यह टाइट सीरीज- अश्विन
अश्विन ने नागपुर में पहले टेस्ट की बात करते हुए कहा,‘ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले हमारे पास काफी लीड-अप था. वास्तव में, यह अब भी बहुत टाइट सीरीज है. हम श्रृंखला 2-0 से आगे हैं, लेकिन मार्जिन (जीत का अंतर) वास्तव में छोटा रहा है. हम उदाहरण के लिए नागपुर टेस्ट लेंगे.’जडेजा-अक्षर की साझेदारी की प्रशंसा
अश्विन ने कहा, ‘एक समय जब हमने बढ़त बनाई थी, हमारे 170-180 के बीच 5 या 6 विकेट गिर चुके थे. रविंद्र जडेजा-अक्षर पटेल की साझेदारी के लिए धन्यवाद. मोहम्मद शमी के कैमियो के बाद हमारी बढ़त 200 के पार चली गई और ऑस्ट्रेलिया खेल से बाहर हो गया. अगर हम 200 रन पर आउट हो जाते. अगर वे 150 रन बना लेते तो यह रोमांचक मैच होता.’दिल्ली का विकेट सही खेल रहा था
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट के बारे में बोलते हुए 36 साल के अश्विन ने कहा, मेरी और अक्षर की साझेदारी से पहले हम 140 रन पर 7 विकेट गंवा चुके थे. उस स्तर पर, हम जानते थे कि हम खेल में बहुत पीछे हैं. लेकिन मुझे लगा कि हम बढ़त भी ले सकते हैं, क्योंकि विकेट काफी सही था.’ अश्विन ने कहा, ‘देखिए, मुझे सच में लगता है कि उस विकेट पर कुछ भी नहीं था. नागपुर और दिल्ली दोनों में कई मौकों पर आप टी20 की तरह अपना फ्रंट लेग क्लियर नहीं कर पाए. … और आपको इस तरह के विकेट यहां (भारत में) टेस्ट मैच में कभी नहीं मिलेंगे, क्योंकि आईपीएल और अन्य टी20 मैच रात के समय होते हैं. ओस गिरेगी और विकेट स्किड होगा. दिन के समय, भारतीय परिस्थितियों में विकेट केवल धीमा होगा.’ इसे भी पढ़ें:अनुशासन">https://lagatar.in/australia-lost-due-to-lack-of-discipline-ravi-shastri/">अनुशासनमें कमी के कारण हारा ऑस्ट्रेलिया : रवि शास्त्री
‘बैजबॉल’ सभी प्रकार के विकेटों के लिए उचित नहीं- अश्विन
इसके बाद अश्विन ने समझाया कि बल्लेबाजी का ‘बैजबॉल’ दृष्टिकोण सभी प्रकार के विकेटों के लिए उपयुक्त नहीं है. अश्विन ने कहा, ‘आप टी20 की तरह ताबड़तोड़ प्रहार नहीं कर सकते. दूसरा अब हमारे पास बैजबॉल नामक कॉन्सेप्ट है. इंग्लैंड तेज गति वाला टेस्ट मैच क्रिकेट खेल रहा है.’alt="" width="600" height="360" />
Leave a Comment