Search

 
 
 

सरायकेला सदर अस्पताल में जांच के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली

 
Adityapur: सरायकेला सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे के लिये मरीजों को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. इसके लिये पहले कोई शुल्क नहीं लिया जाता था. सामान्य एक्स-रे के लिये 55 रुपये लगेंगे. यह पहले भी लिया जाता था. टीबी के मरीज, बीपीएल मरीज व अस्पताल के इंडोर में भर्ती मरीजों से यह शुल्क नहीं लिया जाएगा. मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 200 रुपये देने होंगे. गर्भवती महिला व अस्पताल में भर्ती मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. ये निर्णय बुधवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिये गये. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने की. इसके अलावा प्रसव कक्ष में शौचालय का रिनोवेशन, अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गयी है. सदर अस्पताल में फी कलेक्शन के लिए कलेक्शन स्लिप जनरेट करना और आईसीयू को पीपीपी मोड पर चलाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया. बैठक में सदर अस्पताल की एंबुलेंस सेवा की नई दरें निर्धारित की गईं. बैठक में पूर्व से तैयार आठ एजेंडा पर समिति ने सहमति जताई. इसमें सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, डीएस डॉ. नकुल चौधरी, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, डीपीएम निर्मल कुमार, अस्पताल मैनेजर संजीत कुमार व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-did-a-road-show-in-kerala-said-that-the-people-of-india-have-shown-the-pm-that-he-cannot-impose-these-orders-on-them/">राहुल

गांधी ने केरल में रोड शो किया, कहा, भारत के लोगों ने पीएम को दिखा दिया, वह उन पर हुक्म नहीं चला सकते…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही