Search

लातेहार के युवा कलाकारों ने वोटरों को जागरूक करने का उठाया बीड़ा, बनाये चार नागपुरी शॉर्ट फिल्म

एक वोट जागरुकता नागपुरी वीडियो एल्बम भी किया लॉन्च 

Ashish Tagore Latehar : चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. एक सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है. सरकारी स्तर पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर प्रयास किया जाता रहा है. लेकिन इस बार लातेहार के युवा कलाकारों ने भी मतदाताओं को चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है. कलाकरों ने चार शॉर्ट फिल्मों को यूट्यूब में जारी किया है. जिले के लोक कलाकार रविकांत भगत के निर्देशन में मतदान जैसा कुछ नहीं नामक एक शॉर्ट फिल्म तैयार की गयी है. शुभम संदेश से बातचीत करते हुए रविकांत भगत ने बताया कि इस फिल्म में खुद उन्होंने एवं रिंकू उरांव ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म में निर्भिक होकर एवं बिना किसी प्रलोभन में आकर मतदान करने की अपील की गयी है. उन्होंने बताया कि दूसरी फिल्म है महिला मतदाता. इसके निर्माता निर्देशक रवि मुंडा (रांची) हैं. इस फिल्म में सत्यम देवी के अलावा सभी महिला कलाकार लातेहार जिला के हैं. इस फिल्म में भी मतदान के महत्व को समझाया गया है. तीसरी फिल्म है नैतिक मतदान. इसके निर्देशक रिंकू उरांव हैं. फिल्म में रिंकू उरांव व पूनम उरांव ने काम किया है. चौथी फिल्म है मतदान पंजीकरण. इस फ़िल्म के निर्माता निर्देशक जितेंद्र भगत हैं. फ़िल्म में अभिनंदन राम व लवकेश उरांव ने अभिनय किया है. फिल्म में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम निबंधित करने के लिए प्रेरित किया गया है.

हमीन हेकी भारतवासी

जबकि नागपुरी भाषा में बनी वीडियो एल्बम का नाम हमीन हेकी भारत वासी- हमीन हेकी जिम्मेदार नागरिक है. इस एल्बम के गीतकार और गायक रविकांत भगत हैं. संगीत सुकुल उरांव ने दिया है. इस एल्बम में झारखंड के दिनेश देवा, विजय प्रभाकर, रिंकू उरांव, अंकिता बेक, लवकेश उरांव व बबिता उरांव ने अभिनय किया है. रविकांत भगत ने बताया कि इन सभी फिल्म एवं एल्बम को रीझ रंग ऑफिशियल, कुरुक्स टोंका, रिंकू उरांव ऑफिसियल और बिंदास मुंडा ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp