Search

 
 
 

डीएवी कपिलदेव के नन्हें बच्चों ने मनाया वन महोत्सव

 
Ranchi : डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर वन संरक्षण पर संदेश दिया. अन्य बच्चों के द्वारा पेड़ के महत्व ,उसकी उपयोगिता और उसके संरक्षण पर जोर दिया गया. वन महोत्सव के अवसर पर बच्चों ने मत काटो हमें गीत पर सुंदर नाट्य प्रस्तुत किया. मौके पर उपस्थित शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ पेड़ लगाओ धरती को स्वर्ग बनाओ की प्रतिज्ञा ली. विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने वन महोत्सव पर अपने संदेश में कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में जब भी मौका मिले कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. अपने नाम पर और अपने रिश्तेदारों के नाम पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही