Search

 
 
 

लोहरदगा: दुकानदार से छह हजार की ठगी कर युवक फरार

 
Lohardaga: भंडरा मुख्य पथ के मेन रोड स्थित साहू हार्डवेयर से एक व्यक्ति ग्राहक बनकर छः हजार कैस मांगा. मेरे पास कैस पैसा नहीं था पर वह अर्जेंट है बोलने लगा. मेरे पास पैसा नहीं होने के कारण बगल दुकान से छः हजार रुपए लेकर दे दिया और कहा सभी सामान और कैस को जोड़कर ऑनलाइन पेमेंट करेंगे. यह बोलकर लिया और फरार हो गया. ठगी के शिकार अमर साहू हैं. अमर ने बताया एक अनजान व्यक्ति पीले टीशर्ट में ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान का लंबा चौड़ा आर्डर लिखवाया. सभी समान दुकान से निकलवाया और रोड में चल रहे ऑटो को रोककर कुछ सामान को लोड कराया. दुकान में भीड़ भाड़ होने के कारण मै बिजी हो गया. इधर जैसे ही हमे भीड़ में उलझा देखा वह ग्राहक मौका देखकर पैसे लेकर फरार हो गया. घटना के बाद मैंने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उस युवक का पता नहीं चला. जिसके बाद अपनी दुकान में लगे सीसी कैमरे को खंगाला. जिसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहा है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही