Search

 
 
 

झरिया में युवक पर भुजाली से हमला, हालत गंभीर, प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका

उपेंद्र कुमार का 29 वर्षीय पुत्र अमित वर्मा पर पास में रहने वाले गोलू वर्मा ने भुजाली से हमला कर दिया. घटना के समय अमित अपने घर के पीछे शौच के लिए गया था. तभी आरोपी ने अचानक उन पर वार कर दिया.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में शुक्रवार को एक युवक अमित वर्मा पर धारदार हथियार से हमला किया गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया.


जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार का 29 वर्षीय पुत्र अमित वर्मा पर पास में रहने वाले गोलू वर्मा ने भुजाली से हमला कर दिया. घटना के समय अमित अपने घर के पीछे शौच के लिए गया था. तभी आरोपी ने अचानक उन पर वार कर दिया. अमित के हाथ व सीने में गंभीर चोट आई है. आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने अमित को तत्काल झरिया स्थित अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए SNMMCH, धनबाद रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है.


अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. अमित के भाई ने आरोप लगाया कि आपसी विवाद के कारण यह हमला किया गया है. मामले को लेकर झरिया थाना में लिखित शिकायत दे दी गई है. झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही