Search

 
 
 

कोडरमा: हाई टेंशन तार से झुलसा युवक

 
Koderma: कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में रेल कर्मियों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना रविवार सुबह 6 बजे की बतायी गयी है. फिलहाल 60 प्रतिशत झुलसे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की पहचान नहीं हो पायी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार होने के कारण ट्रेन कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी थी. अचानक एक युवक खड़ी ट्रेन पर चढ़ने लगा. इससे पहले कि उसका बचाव किया जाता, युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर पड़ा. इसके बाद आरपीएफ जवानों ने आनन-फानन में झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ten-weapons-including-lmg-slr-and-435-rounds-bullets-hidden-by-naxalites-recovered/">चाईबासा

: नक्सलियों के छिपाकर रखे LMG, SLR समेत दस हथियार व 435 राउंड गोली बराम
द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही