Ramgarh : जिले के रामगढ़ थाना के हाजत में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अनिकेत नाम के युवक को चेंबर भवन में चोरी के आरोप में रामगढ़ पुलिस ने पकड़ा था. इसके बाद उसे थाने के हाजत में बंद रखा गया था. कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने देखा कि वह हाजत में बेहोश पड़ा है. आनन-फानन में रामगढ़ थाना के पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रामगढ़ थाना के हाजत में युवक ने की आत्मह'त्या
Last Updated: Feb 22, 2024 12:00 AM (IST)