Search

रांची के किशोरगंज में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या

Ranchi: राजधानी के किशोरगंज इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में मंगलवार की देर शाम हुई है. जहां अज्ञात आरोपियों के द्वारा आशीष कुमार नाम के युवक के सिर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

सिर पर किया गया धारदार हथियार से वार

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में अज्ञात अपराधियों के द्वारा आशीष कुमार नाम के युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया. आनन-फानन में आशीष कुमार को सदर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई.आशीष कुमार की हत्या किस वजह से की गई है अब तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है. इसे भी पढ़ें- ओरमांझी">https://lagatar.in/ormanjhi-murder-case-police-has-increased-the-amount-of-reward-the-informer-will-now-get-50-thousand-rupees-in-lieu-of-25/15490/">ओरमांझी

हत्याकांड: पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि, जानकारी देने वाले को अब 25 के बदले मिलेंगे 50 हजार रुपये

मामले की छानबीन कर रही है पुलिस: एएसपी

इस मामले में कोतवाली एएसपी मुकेश लूनायत से बात करने पर उन्होंने बताया कि आशीष कुमार नाम के युवक की ठोस हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या किस वजह से की गई है इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इस मामले में पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं. जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसे भी देखें-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//