Search

युवक ने खून देकर प्रसूता की बचाई जान, परिजनों ने जताया आभार

Vishnugarh : विष्णुगढ़ प्रखंड के मुरगांवों निवासी रहमत अंसारी की पत्नी जहादुन खातून की जान आजसू कार्यकर्ता दीपू अकेला ने रक्तदान कर बचाई. जहादुन प्रसव के लिए रविवार को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. सामान्य प्रसव नहीं हो पाने की स्थिति में डॉ. अंकित जयपुरियार ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया. प्रसव तो हो गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण प्रसूता को बचाने के लिए खून की जरूरत पड़ गयी. यहां ब्लड बैंक नहीं है. लिहाजा मैचिंग रक्तदाताओं की तलाश होने लगी. इसकी जानकारी पाकर दीपू वहां खून देने पहुंच गए. संयोग से ब्लड ग्रुप भी मिल गया और उन्होंने अपना खून देकर प्रसूता की जान बचा ली. इसके लिए उनकी खूब वाहवाही हो रही है, पर सवाल भी खड़ा हो रहा है कि सिजेरियन प्रसव में होने वाले खतरों से निपटने के लिए अस्पताल में मुकम्मल तैयारी भी जरूरी है. यह तो इत्तेफाक था कि प्रसूता को मैचिंग ग्रुप का खून मिल गया और उसकी जान बच गई. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition/">एक

ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//