Search

जामताड़ा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दहशत के लिए हवाई फायरिंग

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर मोड़ के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय फुरकान अंसारी के रूप में हुई है.
 
Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर मोड़ के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय फुरकान अंसारी के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि सुबह करीब 9 बजे वे एक स्थानीय दुकान पर नाश्ता कर रहे थे, तभी अपाचे मोटरसाइकल पर सवार तीन नकाबपोश हमलावर पहुंचे और उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी. घटना के बाद हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल फुरकान अंसारी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से खोखे बरामद किए गए हैं तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही