Search

मुंगेर: नाव से चारा लाने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत

Munger: गंगा नदी में डूूबने से युवक की मौत हो गयी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर दियारा की है. मृतक की पहचान परोरा टोला निवासी गोरेलाल यादव के पैतिस वर्षीय पुत्र वुधन यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि परोरा टोला में बाढ़ के कारण पूरा गांव डूब हुआ है. इस कारण ग्रामीण अपने माल जाल को लेकर अमरपुर उच्च विद्यालय में शरण लिए हुए हैं. इसी बीच वुधन नाव से मवेशी का चारा लाने गया था. गंगा का जल स्तर इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है. पानी में काफी करेंट होने के कारण उसके नाव का पतवार पानी में गिर गया. इससे नाव पलटने से युवक गंगा नदी में डूब गया. इसकी सूचना जल्द ही स्थानीय लोगों ने गोताखोरों को दी. तब ग्रामीण खुद शव को ढूढ़ने लगे. ग्रामीणों ने गंगा में डूबे वुधन के शव को सनालपुर के पास से बरामद किया. बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराती तो इस तरह की घटना नहीं होती. आज तक मवेशियों के लिए कोई भी चारा की व्यवस्था जिला प्रशासन की और से नहीं करायी गयी है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है. इसे भी पढ़ें - ड्रग्स">https://lagatar.in/congress-wants-to-take-the-youth-into-the-dark-world-of-drugs-amit-shah/">ड्रग्स

तस्करी का कांग्रेस कनेक्शन, BJP हमलावर, शाह बोले-युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//