Begusarai: खेत में एक युवक का कटा सिर मिलने से सनसनी मच गया. जबकि धड़ गायब था. घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र का है. मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के राजेंद्र महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया है कि छोटू पिछले दो दिन पहले अपने ननिहाल बखरी आया था. सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का सिर कटा हुआ शव बहियार में फेंका हुआ है. कहा कि इसी सूचना पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि युवक खगड़िया जिले के रहने वाले छोटू कुमार है. डीएसपी ने यह भी बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मोबाइल का टुकड़ा बरामद हुआ है. साथ ही साथ रेल ट्रैक पर ब्लड के काफी निशान हैं. बताया कि युवक का सिर पुलिस ने बरामद किया है. शरीर का धड़ की खोजबीन की जा रही है. वहीं पीड़ित परिवार ने आशंका जाहिर की है कि किसी ने हत्या कर दी है. पुलिस जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ
कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
बेगूसराय: खेत से युवक का कटा सिर बरामद, धड़ गायब
Leave a Comment