Search

 
 
 

रांची के खरसीदाग में सिर पर गोली मारकर युवक की हत्या

 

Ranchi : रांची में युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार की शाम खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कुटियातु बस्ती में हुई, जिसमें युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बिरसू लकड़ा के रूप में हुई है. आरोपियों ने बिरसू के सिर पर गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/goli.jpg"

alt="" class="wp-image-64444" />

आपसी विवाद में हत्या की आंशका

बिरसू उरांव की हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई रही है. हत्या का आरोप शशि नाम के युवक पर लगा है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची हुई है. हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं. वे लोग पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे. पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Murder22-1.jpg"

alt="" class="wp-image-64454" />

आरोपी हुआ फरार

हत्या की घटना के बाद आरोपी मौके फरार हो गया है. मृतक युवक जिस गांव में रहता था, आरोपी भी उसी गांव का है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही