Search

 
 
 

युवा राजद ने किया रिम्स का निरीक्षण, पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के निर्देश पर पहुंची टीम

 

Ranchi : युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव और प्रदेश प्रवक्ता रवि जायसवाल की टीम ने सोमवार को रिम्स में सुविधाओं का जायजा लिया. हॉस्पिटल का दौरे के दौरान उन्होंने मेडिसिन, ऑर्थो सहित विभिन्न वार्डों में मरीजों से मुलाकात की. हाल-चाल और दी जा रही सुविधाओं के साथ ही उन्होंने मरीज़ों को हो रही असुविधाओं को भी जाना.

वार्डो में गंदे बाथरूम, बिजली, खराब पंखा की परेशानी को जल्द दूर करने का दिया आश्वासन

इस अवसर पर उन्होंने मरीज़ों और परिजनों से हॉस्पिटल में ही रही असुविधा के बारे में भी पूछा. जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल में दवाइयों के साथ ही ब्लड की जरूरत मुख्य रूप से सामने आई. अधिकतर वार्डों में गंदे बाथरूम और बिजली सुचारू रूप से नहीं होने की समस्या, खराब पंखा होने की बात सामने आई. परेशानियों को देखते हुए उन्होंने दल की ओर से स्वयं मदद करने की बात की. इसके साथ ही विभागीय समस्या को विभाग के सुपरिटेंडेंट और मंत्री को भी इससे अवगत कराने की बात कही.

डॉक्टर-नर्सेज से की मरीज़ों के साथ अच्छा व्यवहार कर मानवता का परिचय देने की अपील

इस मौके पर दल के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रकाश जयसवाल ने कहा कि मरीज़ों का कहना है कि हॉस्पिटल में दी जाने वाली सुविधाएं काफी अच्छी हैं. उन्होंने डॉक्टर्स और नर्सेज से अपील करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि आप लोगों पर वर्क लोड बहुत है. इस मरीज़ों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए मानवता का परिचय दें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही