Search

 
 
 

युवा राजद ने काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

 
  • भाजपा सरकार के नौ साल में देश की जनता हुई कंगाल- रंजन कुमार
Ranchi :  युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोरहाबादी में बापू वाटिका के समक्ष काली पट्टी बांधकर धरना दिया. युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के नौ वर्षों में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही चरम पर पहुंच गई है. मोदी सरकार के नौ वर्षों में गलत नीतियों के कारण युवा, जवान, किसान, खिलाड़ी, महिला सभी वर्ग के लोग परेशान हैं. नोटबंदी, जीएसटी जैसे गलत फैसलों के वजह से देश की जनता कंगाल हो गई है‌.

धरना में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, डॉ अविनाश, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, जफीर खान, शौकत अंसारी, प्रदेश राजद उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव मंतोष यादव, महासचिव क्षितिज मिश्रा, कमलेश यादव, अजय यादव, सरोज देवी, गायत्री देवी, ममता कुजूर, उर्मिला सोरेंग, विक्की यादव, धर्मेंद्र सिंह, रवि जायसवाल, सुनील यादव, अभिषेक यादव, फरहान खान, शहनाज खातून, जफर अंसारी, अरशद अंसारी, गुलजार अंसारी, आर्यन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-summer-malkhamb-training-camp-concluded/">रांची

जिला ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही